Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एसवी एंड एसीबी की टीम ने आज पटवारी अनूप कुमार को 31000 रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद जिले में तैनात पटवारी अनूप कुमार को 31 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित  के खिलाफ एफआईआर नंबर 32, दिनांक 29 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि हलका पटवारी अनूप कुमार ने राजस्व रिकॉर्ड में पांच इंतकाल दर्ज करने की एवज में उनसे 48 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपित  पटवारी पहले ही शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष 31 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपित  पटवारी अनूप कुमार को शिकायतकर्ता से 31 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने ट्रैप का नेतृत्व किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: रो रो कर सहानुभूति बटोरना चाहते हैं धोखा देने वाले – भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:- खेल-खेल में 14 साल की लड़की ने पिस्टल से चलाई गोली, चार बच्चों को लगी, दो की हालत गंभीर-देखें वीडियो

Ajit Sinha

17 विदेशी पिस्टल और 106 जिंदा कारतूस के साथ गोगी गैंग/ दिनेश कराला गैंग के 5 सदस्य पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x