Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बैंक के रीजनल मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी, दर्दनाक मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार इग्निस कार की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार बैंक के रीजनल मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई।कार में निजी यूनिवर्सिटी के चार छात्र-छात्राएं सवार बताए जा रहे हैं, एक को छोड़कर बाकी हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। कार भी वहीं छोड़ गए। मृतक व्यक्ति का नाम तरुण सिंह था, वे सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, फरीदाबाद के रहने वाले थे।

उनके पिता राजा सिंह चौहान की शिकायत पर थाना सूरजकुंड की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिता राजा सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि बेटा तरुण सिंह आइसीआइसीआई बैंक में रीजनल मैनेजर के पद पर थे। दोपहर को वह ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित ओमेक्स सोसायटी में एक क्लाइंट से मिलने गए थे।इसके बाद वह स्कूटी पर सवार होकर बाहर निकलकर सूरजकुंड रोड पर चढ़े। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार इग्निस कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। तरुण चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Related posts

मानव रचना में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 में दिखी प्रतिभा , छह श्रेणियों में विजेताओं को किया सम्मानित

Ajit Sinha

कांग्रेस के पास अतीत में किए घोटाले और कलंकित नेतृत्व है : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 25 मई को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी हरियाणा पुलिस की कड़ी नजर-शत्रुजीत कपूर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x