Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:थाना मुजेसर में तैनात सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार हुए शहीद, आगजनी में लोगों की जान बचाते हुए झुलस गए थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार दिनांक 16 फरवरी को सेक्टर 24, फरीदाबाद स्थित कालका जी लुब्रिकेंट वर्कशॉप में भीषण आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार, टीम के साथ मौका पर पहुंचे। घटनास्थल पर आगजनी एवं विस्फोट की स्थिति अत्यंत भयावह थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रवि कुमार एवं उनकी टीम ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया। इस दौरान आग की चपेट में आने से पुलिस सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गया जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  

नाजुक स्थिति होने के कारण उनको उच्च संस्थान का रेफर कर दिया गया। फरीदाबाद पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर, रवि को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया। जहां उपचार के दौरान 21 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने आगे बताया कि रवि कुमार का जन्म वर्ष 1997 में हरियाणा के जिला कैथल के गांव क्योडक में हुआ था। वे मार्च 2022 में हरियाणा पुलिस में बतौर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण उपरांत जिला फरीदाबाद में ड्यूटी के लिए आए। अक्टूबर 2023 से थाना मुजेसर में वे निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे।पुलिस सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की परवाह किए  बगैर बचाव कार्य में जुटे रहे। उनका साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगा। हरियाणा पुलिस परिवार इस दुखद क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा शहीद अधिकारी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है। दिनांक 22 फरवरी को उनके पैतृक गांव क्योडक में सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए आयुक्त से मिले व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

अवैध खनन सामग्री का सीज किया हुआ स्टॉक पड़ा है, उसकी जल्द से जल्द नीलामी करवाई जाए- मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विपुल गोयल के कार्यालय से हजारों में नहीं बल्कि सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता में दीनबंधु छोटू राम के मूर्ति अनावरण में पहुंचे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x