Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अप्रैल माह के अन्तिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा विशाल व्यापार मेला : डीसी विक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में अप्रैल माह के अन्तिम सप्ताह में विशाल व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में जिला फरीदाबाद के सभी औद्योगिक एसोसिएशनो, औद्योगिक इकाइयों  और सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओज, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों तथा आरडब्लूए के  प्रतिनिधियों सहित अधिक से अधिक आमजन को भी भागीदार बनाया जाएगा। इस मेले में मंत्री गण, विधायक गण और तमाम उद्योगपतियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस विभाग का जो भी दायित्व मिले उसे सुनिश्चित और पूरा करना सुनिश्चित करें।

फरीदाबाद जिला में लगने वाले विशाल व्यापार मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।फरीदाबाद में विशाल मेले के लिए एचएसआईडीसी, एमएसएमई सहित उद्योग, श्रम तथा अन्य विभागों से आपस में तालमेल कर लिया गया है और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विशाल व्यापार मेले में सभी विभागों को शामिल किया जाएगा। वहीं सरकारी एजेंसियों, स्मार्ट सिटी और एमसीएफ सहित सरकार के अन्य सभी डिपार्टमेंट को शामिल किया जाएगा।बैठक में एडीसी अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, जिला परिषद् सीईओ सुमन भांकर, सीटीएम अमित मान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

पलवल डीएसपी बलबीर ने एक इको गाडी में जल रहे 6 लोगों की शरीर में लगी आग को मिटटी से बुझा कर बचाई जिंदगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हरियाणा पुलिस की प्रभावशाली भागीदारी- डीजीपी अजय सिंघल ने रखा ‘सॉवरेन एआई’ पर दूरदर्शी विज़न

Ajit Sinha

सचिन ठाकुर बने फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x