Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के एक डॉक्टर को 40 लाख रूपए में 1 किलोग्राम नकली सोने के सिक्के बेचने वाले 5 आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज नकली सोने के सिक्के को असली सोने की सिक्के बता कर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।  अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम पन्नालाल और उसकी धर्म पत्नी  रमा , धर्मेंद्र , राजन व नितिन हैं। ये सभी आरोपित एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने इन आरोपितों के पास 13 किलो 700 ग्राम नकली सोने के सिक्के, 24 मोबाइल फोन व 1 लाख 56 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। ये लोग ग्राहकों को सैंपल के वक़्त असली सोने के सिक्के दिखाते थे और डिलवरी के समय धोखे से नकली सिक्के देते थे।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों आरोपित एक ही परिवार के सदस्य है जिस में पन्नालाल और उसकी पत्नी रमा तथा पुत्र धर्मेन्द्र, राजन व नितिन का नाम शामिल है। ये सभी आरोपित बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव के रहने वाले है। गत  28 जून 2022 को फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर निशांत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अपना क्लीनिक चलाते हैं। दिनांक 8 फरवरी- 2022 को एक शख्स  अपने परिवार के साथ इलाज के लिए उनके पास आया था। इलाज के दौरान उसके परिजनों ने बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है और वह पैसों के बदले उन्हें सोने के सिक्के दे सकते हैं जो उनके पुरखों को खेत में खुदाई के वक्त मिले थे। आरोपितों ने कम पैसों में ज्यादा सोने के सिक्के देने का लालच दिया और सैंपल के तौर पर पीड़ित डॉक्टर को कुछ सिक्के दे दिए जिसे सुनार से चेक करवाने पर वह सोने के सिक्के असली पाए गए जिससे पीड़ित को ठगों पर विश्वास हो गया।

इसके लगभग 20 दिन पश्चात आरोपितों की पीड़ित से फिर बातचीत हुई और जब उन्होंने पीड़ित को सिक्के खरीदने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 40 लाख रुपए का इंतजाम है और वह इससे सोने के सिक्के खरीद लेंगे। इसके पश्चात बीते  2 मार्च 2022 को पीड़ित डॉक्टर को आरोपितों ने पैसे लेकर नोएडा बुलाया और 40 लाख रुपए लेकर उसके बदले में उन्हें 01 किलोग्राम सोने के सिक्के दे दिए। डॉक्टर ने जब सुनार के पास पहुंचकर सिक्कों की जांच करवाई तो पता चला कि सारे के सारे सिक्के नकली है। पीड़ित ने इसके पश्चात काफी समय तक आरोपितों  को अपने तौर पर तलाश की परंतु जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने गत 28 जून को इसकी शिकायत पुलिस में दी इसके पश्चात पुलिस थाना सूरजकुंड में आरोपितों  के खिलाफ धोखाधड़ी की कई  धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। और इस मामले लिप्त  पांच आरोपितों को गत वीरवार  14 जुलाई को अरेस्ट कर लिया। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपित  पन्नालाल तथा उसके बेटे धर्मेंद्र को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा बाकी अन्य आरोपितों  को जेल भेज दिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह परिवार लगभग 20 वर्ष से अलग-अलग राज्यों में इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहा है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपितों  के कब्जे से 13.700 किलोग्राम नकली सोने के सिक्के, 24 मोबाइल फोन तथा 01.56 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपितों से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है जिनसे बाकी पैसों की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ करके उन्हें भी अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से विनोद मेहता को मुख्यमंत्री का प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; नेहरू में महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया प्रतियोगिता आयोजन।

Ajit Sinha

सेनेटरी व टाइल व्यापारी से गोली चलाते हुए 50 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x