Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :सूरजकुंड के दयालबाद स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सूरजकुंड थाने के अंतर्गत दयालबाग पुलिस चौकी इलाके में अग्रवाल सोसायटी के एक फ्लैट में तीन महिलाएं सहित 4 लोगों ने अपने फ्लैट के दरवाजे बंद करके फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। चारों आपस में भाई बहनें हैं, इनके माता -पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह लाशें तक़रीबन एक सप्ताह से अधिक पुरानी हैं। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर वह भी अपनी कार्रवाई में जुट गई हैं।
चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह की माने तो मरने वालों की संख्या अब 4 हो गई हैं, यह चारों एक ही परिवार के लोग हैं और रिश्ते में चारों भाई बहन हैं। मरने वालों के नाम नीना,मीणा,जया व प्रदीप हैं,इन लोगों ने एक साथ पंखों में रस्सी बांध कर उसमें फांसी लगा कर आत्महत्या की हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला हैं। उनकी माने तो यह लाशें कई दिन पुरानी हैं और पुलिस को आज सुबह तक़रीबन साढ़े 10 इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और एफएसएल के टीम को भी बुला लिया और इस वक़्त दोनों टीमें एक साथ इस प्रकरण की जांच कर रही हैं।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग:हरियाणा एंव पंजाब कोर्ट के फर्जी आदेश दिखा, एक शख्स से 28.5 लाख रूपए ठगने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

ललित नागर को फिर जिताकर भेजो, सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दिलाना मेरा काम: कुमारी सैलजा

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने भूपानी थाने में तीन अलग -अलग कलोनिनाइजरों के खिलाफ दर्ज कराया केस। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x