Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :मेमोग्राफी कैंप में 38 महिलाओं की हुई जांच,स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है जागरूकता: रोटेरियन गौतम

 अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि बीमारियों के प्रति जागरूक रहना। कई बार जागरूकता व जानकारी नहीं होने की वजह से छोटी बीमारियां भी जानलेवा साबित हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि सतर्क रहें। वे एनएच 4 में फरीदाबाद ग्रेस द्वारा आयोजित मेमोग्राफी कैंप के शिविर के उदघाटन के अवसर पर उपस्थित महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब गे्रस द्वारा नियमित अंतराल में मेमोग्राफी टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इसके साथ महिलाओं की स्तन कैंसर से संबंधित काउंसिलिंग की जाती है। उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। इसमें 38 महिलाओं की मेमोग्राफी की गई। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी गई। जिससे वे स्वस्थ रह सकें। विशेषज्ञों ने बताया कि स्तन में कोई गांठ जैसा अनुभव होता है तो शीघ्र डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
प्रारंभिक अवस्था में इसका पता चल जाने से आसानी से इसका इलाज संभव है।  कैंप को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा, धनंजय कुमार, ओमेंद्र कुमार, गया पासवान, सुरेंद्र भाटी, राजेंद्र भड़ाना, महाराज, विपिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर रोटेरियन रमेश झंवर, योगेश अग्रवाल, विनोद गर्ग, सतीश गुप्ता, संजीव ग्रेवर, रवि गर्ग, भव्य तायल आदि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा मीटिंग ली.

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने अवैध पानी, सीवर जुड़े कनेक्शनों को काटने के दिए आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साधु बाबा की बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में पीट -पीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x