Athrav – Online News Portal
जरा हटके फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: 36 टोयोटा ने लॉन्च की अर्बन क्रूजर हाई राइड देश की पहली एसएसवीवी तकनीकी की कार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थर्टी सिक्स टोयोटा फरीदाबाद शोरूम में आज *अर्बन क्रूजर हाई राइडर* गाड़ी की लॉन्चिंग की गई।  इस मौके पर थर्टी सिक्स टोयोटा शोरूम के चेयरमैन जेपी नागर ने रिबन काटकर गाड़ी की लॉन्चिंग की। चेयरमैन जेपी नागर ने गाड़ी की लॉन्चिंग पर गाड़ी की खूबियां  गिनाते हुए कहा कि माइलेज के मामले में सबसे बेहतरीन भारत में पहली गाड़ी है । एवरेज की बात की जाए तो 25 किलोमीटर की एवरेज यह गाड़ी देती है.

जो कि अन्य लग्जरी गाड़ियों की तुलना में बहुत ज्यादा है। भारत देश की सबसे पहली हाइराइड गाड़ी है जो इतनी माइलेज के साथ चलती है । सबसे ज्यादा खासियत यह है कि यह गाड़ी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों पर चलती है। अगर आप 40 की स्पीड पर गाड़ी चलाते हैं तो वह इलेक्ट्रिक पर चलेगी और अगर गाड़ी 40 से ऊपर स्पीड पर चलती है तो स्वचालित पेट्रोल पर चलने लगती है। 

और सबसे बड़ी बात गाड़ी को किसी बाहरी चार्जिंग की आवश्यकता नहीं होती ।गाड़ी स्वयं ही बैटरी चार्ज करने की क्षमता रखती है।  अगर गाड़ी की कीमत की बात करें तो 15 लाख से गाड़ी की कीमत शुरू होती है। जिसको सभी वर्ग के लोग आसानी से खरीद सकते हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा सरकार लोकतंत्र का हनन करने में जुटी है,जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी -लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 287 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x