Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद पुलिस के 8, गुरुग्राम पुलिस के 1, पंचकूला पुलिस के 4 , सोनीपत पुलिस 3 पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस विभाग में वर्षों तक सेवाएं देने वाले फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। सेक्टर -21 सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति-चिह्न, उपहार एवं शुभकामना भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।

समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल अर्जुन देव, भलाई निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का माहौल एक ओर जहां सम्मान और गौरव से भरा रहा, वहीं लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहकर्मियों से विदाई के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिले। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेवानिवृत्त होने वालों में इंस्पेक्टर हरभजन  खान, इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर यशपाल, एसआई योगेश, ईएसआई बादाम सिंह, ईएसआई महावीर सिंह, ईएसआई राजेंद्र तथा ईएसआई कन्हैया शामिल हैं।समारोह को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल अर्जुन देव ने कहा कि पुलिस विभाग केवल नौकरी या सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि एक परिवार है। पुलिसकर्मी अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ दिन-रात आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत, अनुभव और कर्तव्य के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
सोनीपत
पुलिस लाइन सोनीपत में आज आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनीपत सोनाक्षी सिंह, IPS ने सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घकालीन, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। समारोह के दौरान उप निरीक्षक बलवान सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार व उप निरीक्षक सुच्चा सिंह को पुलिस विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित
किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्कलंक सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी तथा समाज के प्रति उनकी सकारात्मक भूमिका आगे भी बनी रहेगी।
गुरुग्राम
गुरुग्राम:आज बुधवार को पुलिस लाईन्स, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के E/SI राकेश की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि अनिल HPS, सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, गुरुग्राम उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा गुरुग्राम पुलिस में उनके द्वारा दी गई दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की।

पंचकूला 
पंचकूला: समाज की सुरक्षा में अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष समर्पित करने के बाद, आज पंचकूला पुलिस परिवार के चार कर्तव्यनिष्ठ सदस्य अपनी लंबी और गौरवशाली सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह का माहौल बेहद अनूठा रहा, जहाँ एक तरफ वर्षों की खट्टी-मीठी और मस्ती भरी यादें थीं, तो दूसरी तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंजती धुनें। इस गरिमामयी समारोह में ऑनरेरी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, ईएसआई गुरनाम सिंह, ईएसआई राम सिंह, सफाईकर्मी कान्ता देवी को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। विभाग के आला अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने मुस्कान के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के लोगों को अनेक प्रकार की राहतें प्रदान की है।

Ajit Sinha

रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का 42 वां जन्म दिन लखन सिंगला ने केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बी.के. अस्पताल परिसर तथा ग्राम सिही स्थित सूर स्मारक स्थल का दौरा करके स्वच्छता ही सेवा मिशन का लिया जायजा,डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x