Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, संचालक सहित चार आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना साइबर अपराध, पूर्व गुरुग्राम की टीम ने आज सेक्टर -55 के मकान नंबर-387 , गुरुग्राम में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान संचालक सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4 हैंडसेट ,1 लैपटॉप चार्जर , व 4 लैपटॉप बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सोनू निवासी भाटी कलां फतेहपुर बेरी (दिल्ली),आकाश चौहान उर्फ स्काई निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश)  वर्तमान निवासी राजपुर खुर्द एक्सटेंशन (दिल्ली), सूरज कुमार भारती निवासी गाँव लखीसराय ( बिहार) वर्तमान निवासी तरला मोहल्ला घिटोरनी (दिल्ली) व  सीमांत राघव निवासी लक्ष्य अपार्टमेंट घिटोरनी (दिल्ली) है। पुलिस की माने तो उपरोक्त आरोपित विदेशी नागरिकों से रिग्बी मैच, सिंगर कंसर्ट, फुटबॉल मैच की बुकिंग के नाम पर ठगी करने का काम करते थे।    

Related posts

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के आंकड़े में मामूली कमी, कल के मुकाबले आज 540 मरीज कम हुए हैं-लिस्ट पढ़े   

Ajit Sinha

महिला के गले से सोने की चैन छीनने की कोशिश के दौरान चाकू मार कर हत्या करने वाले दोनों कातिल अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा के किसानों को भरोसा दिलाया कि खरीद के 3 दिन के भीतर पैसा किसान के खाते में डाल दिया जाएगा: दलाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x