Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेजा कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस टीम के साथ मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ब्रेजा कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों और थाना बीटा-2 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के साथ एटीएस गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से फरार तीसरे बदमाश को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. तीनों बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की ब्रेजा कार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए  है बदमाशों पर चोरी के आधे दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभिजीत उर्फ लाला उर्फ साइमंड और संदीप नागर को इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके से फरार इनके साथी अमरदीप को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। 

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि वाहन चोरों क्षेत्र में होने के सूचना के बाद एंटी ऑटो थेफ्ट टीम और बीटा 2 पुलिस टीम वाहन पिंक टॉयलेट के पास कासना रोड पर चेकिंग की जा रही थी तभी अल्फा गोल चक्कर की तरफ से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार बिना नंबर प्लेट के आती दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुकी जिसके बाद वायरलेस पर बीटा-2 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वायरलेस पर सूचना मिलते ही बीटा 2 थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया और चुहरपुर अंडरपास की तरफ जा रही गाड़ी को घेर कर एटीएस गोल चक्कर के पास रोकने का प्रयास किया

जिसमें गाड़ी में से उतर कर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीन की तरफ भागने लगे पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान कर पकड़ा। डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीन बदमाशों से तीन अवैध तमंचे छह जिंदा कारतूस  3 खोखा कारतूस व एक चोरी की ब्रेजा कार बरामद की गई है प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि अभिजीत उर्फ लाला उर्फ साइमंड और संदीप नागर के वाहन चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है. अमरदीप पर दो मुकदमे दर्ज है. पुलिस अभी इनके और अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. 

Related posts

गाजियाबाद: सूटकेस में मिली लड़की की लाश, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चाचा को रंजिशन कैंची घौंपकर कातिलाना हमला करने के मामले में भतीजा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, रोने पर बच्ची की हत्या, शव को थैले में डाल कर बाथरूम में लटका दिया -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x