Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले गैंग और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो गोली लगने घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सेक्टर- 113 कोतवाली क्षेत्र में स्थित महागुण मजाकिया सेक्टर- 78 में गत 9 मई को सीएमएस इंफोसिस कंपनी कलेक्शन एजेंट से छह लाख अस्सी हज़ार लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई सेक्टर-112 में हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हे पुलिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए तीन बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में से तीन लाख पैतालिस हज़ार, चार तमंचे कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की है. 

सेक्टर-112 में हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हे पुलिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, इन बदमाशों की पहचान मेहरूद्दीन उर्फ गबरू और मुकुल शर्मा  के रूप में हुई है. मौके से फरार हुए इनके तीन साथियो राहुल खारी, दीपक कुमार और अजय कुमार पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि इस घटना को वर्कआउट करने के लिए  तीन टीमें लगाई, टेक्निकल टीम की सहायता से इस घटना में 6 लोग शामिल पाए गए।

इस गैंग के पांच सदस्य लूट की रकम को बांटने के लिए इकट्ठा हुए थे. सूचना मिलने इनकी घेराबंदी की, अपने आप को घिरा देख पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई  मेहरूद्दीन उर्फ गबरू और मुकुल शर्मा घायल हो गए  राहुल खारी, दीपक कुमार और अजय कुमार पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.    

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन पांच लोगों ने इस लूट को अंजाम दिया था, इस लूट की योजना बनाने में एक और बदमाश शामिल था जो फरार हो गया उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा . उन्होने बताया कि  इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में से तीन लाख पैतालिस हज़ार, चार तमंचे कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की है. आरोपी नोएडा के विभिन्न गाँव के रहने वाले है इनके आपराधिक के बारे में जानकारी की जा रही है.

Related posts

15 वर्षीय लड़की का अपहरण, पुलिस कर्मी बनकर अपने आप को पेश कर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

चोरी के शक में दो युवकों मारपीट कर उनके निजी अंगों पर डाला मिर्च का पाउडर, वीडियो वायरल होने आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक डीसीएम ट्रक के खराब होने से लगा लम्बा जाम, पुलिस ट्रक को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x