Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया.है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, लूटे हुई दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद किया गया है। .

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान विशाल उर्फ मोनू महतो के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस पीपल वाला चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए , रुकने का इशारा करने पर वे अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर ढकिया बाबा गोल चक्कर की ओर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से विशाल उर्फ मोनू महतो घायल हो गया, जबकि मौके से फरार उसके साथी, तनिष्क बैसला को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एडिशनल डीसीपी, ग़्रेटर नोएडा ने बताया दोनों बदमाश,शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर है.मोनू महतो खिलाफ 17 मुकदमे अलग-अलग थानों मे दर्ज है, कब्जे से दो तमंचा, लूटे हुई दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद किया गया है.

Related posts

गुरुग्राम में हुई मुठभेड़ में आज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, कुल 6 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

शिव नादर स्कूल नोएडा को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है, स्कूल प्रशासन ने बच्चों की करदी छुट्टी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक आभूषण की दुकान से लाखों रूपए कीमत के 350 ग्राम सोना लूट मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x