Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेला कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में आगामी दिनांक 11 दिसंबर को एनएच- 4 एनआईटी फरीदाबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक विशाल शिक्षुता/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने आगे बताया कि इस उक्त मेले में आईटीआई के सभी इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग व्यवसाय के पास-आउट हो चुके प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने अभी शिक्षुता या जॉब हासिल नहीं की है, वे सभी इस मेले में भाग लेकर शिक्षुता / जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

इस मेले में जिले की कुछ प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे: जेसीबी इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बिसीएच इंडिया लिमिटेड, बोहरा रबर्स प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड, जिंदल रेक्टिफायर प्राइवेट लिमिटेड, व्हर्लपूल इंडिया लिमिटेड के भाग लेंगे। सभी आईटीआई पास-आउट प्रशिक्षणार्थी अपने मूल दस्तावेजों सहित शिक्षुता/रोजगार हेतु दिनांक 11.12.2023 को प्रातः 9 बजे एनएच-4 एनआईटी फरीदाबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर इस मेले का लाभ उठाएं।जिन उम्मीदवारों ने https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे अपना आईटीआई पास सर्टिफिकेट, 10वी पास सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो, पैन कार्ड साथ लेकर आए, जिसमें उनका रजिस्ट्रेशन मौके पर ही किया जाएगा तथा जो भी उद्योग इसमें भाग लेना चाहते है दिए गए लिंक https://www.apprenticeshipindia.gov.in/mela-registration पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद:जिला में पंचायत चुनाव निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाएं सभी अधिकारी: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बजट में आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार : डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में नाला बंद करके व उसमें चार दीवारी करने पर सिचाई विभाग सख्त,यूआईसी को थमाया नोटिस।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x