Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

कर्मचारियों को मिलेगा गर्म एवं ताजा भोजन: डीजीपी शत्रुजीत कपूर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा थानाध्यक्षों को पुलिस लाईन एवं थाने-चौकियों के भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाइट तथा भोजनादि के समुचित प्रबंधन के निर्देशों के सुखद परिणाम आने लगे है। इस दिशा में राज्यभर में अनेक नई शुरुआत की जा रही है।विभिन्न जिलों से प्राप्त पुलिस अधीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर उक्त संबंध में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न थानों, चौकियों की मरम्मत, सफाई तथा रंग-रोगन का काम चल रहा है तथा जिलों में पुलिसकर्मियों के लिए भोजन आदि की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस महानिदेशक ने पंचकूला मनसा देवी थाना में कर्मचारियों के भोजन हेतु शुरू किए गए बफे सिस्टम का निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता एवं ताजगी परखने के लिए कर्मचारियों के साथ स्वयं भोजन किया।
       
कपूर ने कर्मचारियों को उत्कृष्ट, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने हेतु किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी दिन रात डयूटी करते हैं और उनके खाने का कोई समय निश्चित नही होता है। अतः थाने में इस प्रकार की मैस स्थापित करने से पुलिस कर्मियों को समय पर गर्म भोजन प्राप्त होगा। पुलिस महानिदेशक ने मनसा देवी थाने में कमरों, शौचालयों, मालखाना इत्यादि की साफ-सफाई, कार्य प्रणाली की पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी बड, पीपल और नीम का पौधारोपण किया। थानाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि कर्मचारियों के पौष्टिक भोजन के लिए कैटरिंग की भी व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को खाने में दाल, सब्जी, चावल, चपाती, रायता, सलाद इत्यादि नियमित तौर पर प्राप्त होंगे तथा खाना गर्म रखने के लिए हॉट केस लगाया गया है। इसमें लम्बे समय तक खाना गर्म रहेगा। इससे पहले पुलिस कर्मियों को मैस के माध्यम से खाने की व्यवस्था होती थी।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दूहन, पुलिस महा निरीक्षक सिबाश कविराज, पंचकूला डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, अम्बाला के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, डीसीपी मुकेश मल्होत्रा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

मयूर मलिक,और उसकी लिव -इन पार्टनर रेशमा खान उर्फ़ सीमा खान ने बलेनो कार में शख्स की चाकू मार की हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए अद्भुत रूप से सज कर तैयार है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x