Athrav – Online News Portal
हरियाणा

बिजली निगम का लाइनमैन 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, सोसाइटी का बिल ठीक करने के लिए मांगी थे 20 लाख

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने सोनीपत जिले में तैनात उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एक लाइनमैन-कम-क्लर्क को आवासीय सोसायटी का बिजली बिल ठीक करने की एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी की पहचान सुमेर सिंह के रूप में हुई है।

सोनीपत में ओमेक्स हाइट्स के जनरल सेक्रेटरी शिकायतकर्ता ने सोसाइटी का बिजली बिल नियमों के अनुसार नहीं आने व ज्यादा रेट लग कर आने को लेकर यूएचबीवीएन कार्यालय मुरथल, सोनीपत में संपर्क किया। इस पर आरोपित ने बताया कि सोसायटी ने बिजली बिल के रूप में करीब 70 लाख रुपये अधिक भुगतान किया हुआ है। बिल में सुधार करने के लिए आरोपी ने 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। अनुरोध करने पर 18 लाख रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें से 2 लाख रुपए एडवांस में देने थे।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड कर आरोपी कर्मचारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक अप्रैल 2017 से पहले के गठित सभी किसान क्लब को तुरंत प्रभाव से भंग किया।

Ajit Sinha

सरकारी भुगतान में देरी पर अब मिलेगा ब्याज, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त विभाग को योजना तैयार करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

पलवल: कोई झूठा मुकदमा दर्ज करवाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए- पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x