Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में 37 पैसे प्रति यूनिट सस्ती हुई बिजली, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बिजली की दर 37 पैसे प्रति यूनिट सस्ती करने की घोषणा की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बेहतर योजना के कारण डिस्कॉम ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 46 पैसे प्रति यूनिट की औसत बिजली खरीद लागत में पर्याप्त कमी हासिल की है। यह एचईआरसी द्वारा की गई एफएसए गणना में भी परिलक्षित हुआ है जहां एफएसए नकारात्मक है।  

लागत में कमी के इस लाभ को आगे उपभोक्ताओं को प्रदान करने के लिए, विशेष रूप से इस कोविड-19 महामारी के इस समय के दौरान हरियाणा सरकार ने अब से उपभोक्ताओं से लिए जा रहे 37 पैसे एफएसए को माफ करने का निर्णय लिया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को लगभग 100 करोड रुपये प्रतिमाह की राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कृषि उपभोक्ताओं के संबंध में एफएसए का बोझ पहले से ही राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। पिछ ले कुछ वर्षों में हरियाणा बिजली वितरण कंपनियों का क्रियाकलाप बदला है और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन बिजली मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए गए बिजली डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग में भी परिलक्षित होता है, जहां हरियाणा गुजरात के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरा है।  

Related posts

राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च, 40 प्रतिशत काम पूरा 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तीसरे नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना हुई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड तथा बड़खल झीलों की बहाली के लिए भूजल स्तर को सुधारना होगा,व्यापक स्तर पर पौधारोपण की आवश्यकता: डॉ. बलवान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x