Athrav – Online News Portal
दिल्ली नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शुमार ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ और इसके कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन एशिया के बड़े MRO (रखरखाव और मरम्मत) हब का शिलान्यास भी होगा। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ‘मिशन मोड’ में नजर आ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री ने जेवर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट…

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पैसेंजर टर्मिनल से लेकर कार्गो टर्मिनल और रैली स्थल को देखा। 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी यहाँ से देश को बड़ी सौगात देंगे, जिसे लेकर सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की अभूतपूर्व तैयारी की जा रही है।निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट सभागार में जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि कार्यक्रम ‘विश्वस्तरीय’ होना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ा प्लान तैयार किया है। पूरा कार्यक्रम ‘4-स्तरीय सुरक्षा घेरे’ में होगा।

सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि कार्गो टर्मिनल के शुरू होने से वेस्ट यूपी के व्यापार को नई पंख मिलेंगे। वहीं MRO हब का शिलान्यास भारत को विमानों की मरम्मत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न जनपदों से आने वाले जनसमूह को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस आपसी कोऑर्डिनेशन  से काम करें।

Related posts

अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल ने फिर रचा इतिहास, दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1,074 छात्रों ने पास की नीट परीक्षा

Ajit Sinha

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज कई प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए है।

Ajit Sinha

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएस संतोष से मिले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x