Athrav – Online News Portal
हरियाणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दुष्यंत के समर्थन में 7 को हिसार में करेंगे रैली को संबोधित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार/चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के समर्थन में 7 मई को हिसार में एक रैली होगी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस रैली में शिकरत करेंगे। इसके अलावा जेजेपी संस्थापक डा. अजय चौटाला इस रैली को संबोधित करेंगे। जेजेपी-आप प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 7 मई को दोपहर पूर्व हिसार के सेक्टर 16-17 स्थित ग्राउंड में जननायक जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी द्वारा संयुक्त रुप से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।



इस रैली में हिसार लोकसभा क्षेत्र के हर हलके से हजारों लोग शिरकत करेंगे। रैली को जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डा. अजय सिंह तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल स्वयं संबोधित करेंगे। इसके साथ ही इस अवसर परआम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता, जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, तेलूराम जोगी, राम मेहर ठाकुर, अशोक शेरवाल, विधायक पृथ्वी नंबरदार, विधायक अनूप धानक सहित जननायक जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेेंगे।

Related posts

संगीन अपराधों पर अंकुश के लिए हकोका कानून किया पास,अपराधियों पर अब होगी सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha

नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 7वीं बैठक- सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी के विनाश में ही हरियाणा का विकास है, भाजपा ने हरियाणा को पतन की राह पर लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है, नवीन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!