Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। बड़ौली ने हरियाणा संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर नबीन के साथ विस्तार से चर्चा की।पंडित बडौली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में चले पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान, पार्टी के जिला व बूथ स्तर पर चल रहे अभियानों के बारे में भी बताया। बड़ौली ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर किए गए कायक्रमों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को विस्तार से बताया।

मोहन लाल बड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मार्गदर्शन पर बड़ौली ने आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के बाद मोहन लाल बडौली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहना की। पंडित बडौली ने कहा कि नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों को कार्यकर्ता बड़े समर्पण के साथ पूरा कर रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के आरोप में होमगार्ड के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Ajit Sinha

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सोनीपत में भव्य स्वागत, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम : डीसी नेहा सिंह

Ajit Sinha

आईएमएफ ने भारत की अनुमानित ग्रोथ दर को इस वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी बार काटकर 6.8 प्रतिशत कर दिया- कांग्रेस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x