Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मंगलवार को जन विजय रैली, सीएम केजरीवाल और डॉ. अजय चौटाला करेंगे शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार: जननायक जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला के समर्थन में मंगलवार को हिसार शहर के सेक्टर 16-17 स्थित ग्राउंड में सुबह दस बजे जन विजय रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डॉ अजय सिंह चौटाला, आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे।

जेजेपी जिला प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रधान ने बताया कि हांसी,बवानीखेड़ा एवं नारनौंद क्षेत्र से आने वाले वाहनों को साउथ बाइपास से होते हुए सेक्टर 16-17 ग्राउंड में आने की व्यवस्था की गई है, ताकि शहरवासियों को जाम की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी तरह बरवाला, उकलाना, उचाना क्षेत्र से आने वाले वाहन भी साउथ बाइपास एवं नेशनल हाइवे नंबर 52 से होते हुए रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में उमडऩे वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पार्टी के वालंटियर जगह जगह पर तैनात किए गए हैं।



उन्होंने बताया कि जन विजय रैली में हिसार लोकसभा से जन सैलाब उमड़ेगा और यह रैली पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बनाएगी। जिला प्रधान ने बताया कि जन विजय रैली के उपरांत हांसी में रोड शो निकाला जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एवं सांसद दुष्यंत इस रोड शो का शुभारंभ हांसी में अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण के साथ शुरू करेंगे। जिसके बाद पुराना बस स्टैंड, भगत सिंह रोड, सब्जी मंडी, उमरा गेट होते हुए लाल सड़क शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद चौपटा बाजार, बड़सी गेट, जींद चौक, अनाज मंडी होते हुए अग्रसैन चौक पर माल्यार्पण के साथ रोड शो का समापन होगा।

Related posts

फरीदाबाद में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर बनाए जाएंगे अंडरपास – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

‘खट्टर सरकार एक धोखा है, हरियाणा बचा लो यही एक मौका है, विकास तो किया नहीं, एक लाख 70 हजार करोड़ के कर्ज कर दिया’

Ajit Sinha

आपकी दुआओं से ही मैं आज जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिंदा हूं – गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!