Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष और राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी भी उपस्थित रहे।राज्यपाल ने हरियाणा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की प्रगति, चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रमुख विकास  कार्यों से अवगत कराया। राज्यपाल ने भविष्य उन्मुख विश्वविद्यालय शिक्षा प्रणाली की अवधारणा पर भी चर्चा की जिसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस अवसर पर शंख चटर्जी ने राज्यपाल और प्रथम महिला के साथ प्रधानमंत्री को अपनी दो लिखित पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें “अद्वैत वेदांत: एक अनोखा दर्शन” और “सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र” जिनका हाल ही में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण की उपस्थिति में विमोचन किया गया था

Related posts

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने फरीदाबाद के निर्माणाधीन बस स्टैंड एनआईटी का निरीक्षण किया।

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की

Ajit Sinha

ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अप्लाई करने वाले किसानों को जबरदस्ती सोलर कनेक्शन दे रही सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x