Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी प्रदीप कुमार गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रदीप कुमार, पटवारी (चकबंदी विभाग), नारनौल को रिश्वत मांगने व रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मुकदमा संख्या 13 दिनांक 16.04.2026, धारा 7 पी.सी. एक्ट एवं धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला-
प्राप्त शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसकी भूमि को चकबंदी विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में आरोपित पटवारी प्रदीप कुमार द्वारा पहले 3,000 रुपये रिश्वत ली गई तथा शेष 7,000 रुपये की मांग कर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि उपरांत एसीबी, गुरुग्राम की टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपित प्रदीप कुमार मौके से भागने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने रिश्वत की राशि पटवार घर के समीप एक खाली प्लॉट में फेंक दी है। आरोपित की निशानदेही पर उक्त 7,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर नियमानुसार पुलिस कब्जे में ली गई। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related posts

44 एटीएम मशीन में 2,22,54,300 करोड़ रुपए भरने के लिए दिया गया था,लेकर हुआ फरार,आरोपित को पुलिस ने किया।  

Ajit Sinha

अवैध संबंध में रोड़ा बने एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी,पत्नी पुलिस हिरासत में, पत्नी व उसके दो साथियों पर हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

नकली महिला डॉक्टर के इलाज से एक गर्भवती महिला की जान चली गई, 9 सालों के बाद पकड़ी गई आरोपी महिला डॉक्टर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x