Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ गैस सिलेंडर से भरे 3 पिकअप गाड़ियों को थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम की टीम ने पकड़े है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गैस सिलिंडरों की कालाबाज़ारी करते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुरुग्राम खाद्य एवं आपूर्ति व थाना सेक्टर -65 गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने आज बुधवार को छापेमारी की कार्रवाई करते हुए गैस सिलिंडरों से भरे हुए 3 पिकअप गाड़ियों को पकड़े है, जिसमें भरे हुए 26 गैस सिलिंडर व 43 खाली गैस सिलिंडर थे, को बरामद की गई हैं। इस मामले में थाना सेक्टर -65 गुरुग्राम में एक एफआईआर दर्ज की गई है, और इस दर्ज मुकदमे में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। सुशील कुमार (उम्र 48 वर्ष) निवासी शांति कुंज फेज-2, मारुति कुंज, भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना प्राप्त हुई कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पूर्व, गुरुग्राम व खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा जेल रोड स्थित इंडेन गैस प्लांट के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है। उनका कहना है कि उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम जेल रोड स्थित इंडेन गैस प्लांट के पास पहुंची, जहां खाद्य पूर्ति विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पूर्व, गुरुग्राम की टीम मौजूद मिली। टीम द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया कि उन्हें अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि जेल रोड नजदीक इंडेन गैस प्लांट के सामने एक प्लॉट में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करके उनकी कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर मौके पर रेड की गई, जहां एक व्यक्ति सुशील कुमार (उम्र 48 वर्ष) निवासी शांति कुंज फेज-2, मारुति कुंज, भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते पाया गया।

उनका कहना है कि आरोपित द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों को 03 गाड़ियों में भरकर रखा हुआ था। आरोपितों के कब्जा से 26 भरे हुए गैस सिलेंडर व 43 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एफआईआर अंकित किया गया।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  गुरुग्राम में पिछले 05 वर्षों से गैस सिलेंडर सप्लाई करने का कार्य करता है। आरोपित द्वारा गैस एजेंसियों से ऑर्डर लेकर उन गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं की गई तथा उन्हें एकत्रित करके ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  के कब्जा से 03 पिकअप गाड़ियां व 26 गैस सिलेंडर (भरे हुए) तथा 43 गैस सिलेंडर (खाली) बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मुकदमा में नियमानुसार शामिल कर अनुसंधान किया गया है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: 50 करोड़ रुपए के गबन करने के बड़े मामले में 4 और आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

हथियार की नोक पर लूटपाट , एक साथ तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म व एक महिला की हत्या करने के 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

सीपी विकास अरोड़ा ने आज ब्लांइड मर्डर को सुलझाने में क्राइम ब्रांच की मदद करने पर गोल्डी बरेजा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x