Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 50 करोड़ रुपए के गबन करने के बड़े मामले में 4 और आरोपित पकडे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज शुक्रवार को कार्यालय बी.डी. पी.ओ. हसनपुर जिला पलवल में 50 करोड़ रुपए  से अधिक सरकारी राशि के गबन के मामले में दर्ज एफआईआर संख्या 5 दिनांक 24.01.2025 धारा 7, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट व धारा 61(2), 316(2),316(5), 318, 318(4), 336(3), 338 बीएनएस व धारा 43 व 66-सी आई.टी. एक्ट भादसं थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में 4 सह आरोपितों (1) सुनील उर्फ सोनू निवासी गांव किसवागढी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) (2) चतर सिंह निवासी दौलती का कोठरा हसनपुर थाना हसनपुर जिला पलवल (3) श्याम सिंह निवासी गांव माहौली थाना हसनपुर जिला पलवल (4) गोल्डी निवासी गांव डराना थाना हसनपुर जिला पलवल को गिरफतार किया गया है। इन आरोपितों को शनिवार  को न्यायालय, पलवल में पेश किया जाएगा।

 एफआईआर  में तफ्तीश के दौरान आरोपित  राकेश क्लर्क की फर्जी फर्म दीपक मैन पावर को अदा की गई सरकारी गबन राशि में से आरोपित  राकेश के परिचित आरोपित  सुनील उर्फ सोनू के बैंक खाता  में 33,19,500/-रूपये, चतर सिंह के बैंक खाता  में 10,42,50,000/-रूपए , श्याम सिंह के बैंक खाता में 48,06,200/-रूपये व गोल्डी के बैंक खाता में 15,00,000/-रूपये ट्रांसफर किए जाने पाए गए है। आरोपितों द्वारा अपने-2 बैक खाता में आई राशी को नकद निकालकर गबन किया जाना पाया गया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफतार आरोपितों  से गबन की गई राशि के लेन-देन के सम्बन्ध में बैंक खातों से प्राप्त रिकार्ड के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की फरीदाबाद द्वारा उपरोक्त एफआईआर  में 9 मुख्य आरोपितों  (राकेश क्लर्क, शमशेर एस.ओ., गौतम कंप्यूटर ऑपरेटर, अनूप क्लर्क, विवेक स्टेनो, तेजेन्द्र कंप्यूटर ऑपरेटर, दीपक प्रो. फर्म दीपक मैन पावर, सतपाल सेवादार व विजेन्द्र ट्रेजरी अधिकारी) को पहले ही गिरफतार करके जेल भेजा जा चुका है तथा इन सभी आरोपितों  के विरुद्ध चालान दिनांक 23.4.2025 को न्यायालय, पलवल में दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आरोपितों  की संपत्तियों  की कुर्की के सम्बन्ध में अदालत द्वारा अलग से कार्रवाई  की जा रही है। 

Related posts

बिहार से पीछा करता हुआ आया, और लेबर ठेकेदार की गाजीपुर, फरीदाबाद में गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिसकर्मी बनकर एक शख्स की किडनेप कर फिरौती वसूली करने के 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत आठ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x