Athrav – Online News Portal
मनोरंजन मुंबई

गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्मों और उनके काम के अलावा जिस चीज के लिए चर्चा में रहते हैं वह है नताशा दलाल के साथ उनकी रिलेशनशिप. दोनों के बारे में खबर है कि इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो वरुण-नताशा इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. हालांकि इस बारे में दोनों की ही तरफ से किसी तरह की जानकारी सीधे तौर पर नहीं दी गई है.

शुरू में वरुण और नताशा साथ में कम ही नजर आया करते थे, लेकिन वक्त गुजरने के साथ दोनों ने न सिर्फ साथ में पब्लिक अपीयरेंस देना शुरू कर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें खूब शेयर की जाने लगीं. वरुण ने नताशा के साथ रिश्ते पर सबसे ज्यादा खुल कर बात चैट शो कॉफी विद करण पर की थी. शो पर वरुण ने कहा था कि वह नताशा संग शादी की प्लानिंग कर रहे हैं.वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म कलंक रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फिलहाल इसकी मार्केटिंग और प्रमोशन का काम जोरो शोरो से चल रहा है.

फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं. इन पोस्टर्स में फिल्म के सभी स्टार्स का लुक रिवील किया गया है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है.तकरीबन 80 करोड़ रुपये के बजट से बन रही यह फिल्म करण जौहर और साजिद नाडियावाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी जैसे दिग्गज अभिनेता काम करते नजर आएंगे. वरुण और आलिया की जोड़ी अब तक बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है, देखना होगा कि ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर क्या कमाल कर पाती है.

Related posts

संगीत सिर्फ हमारे मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि साहस, एकाग्रता एवं करुणा जैसे गुणों का विकास भी करता है- बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में आयोजित फिल्म महोत्सव में 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल से फिल्म “कश्मीर फाइल्स” की टीम उनके निवास पहुंच कर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x