Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

शिक्षा मंत्री आतिशी ने उच्च शिक्षा विभाग और अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार द्वारा अंबेडकर यूनिवर्सिटी के शैक्षिक विस्तार के तहत अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से यहाँ 5 नये स्कूल की शुरुआत की जा रही है। ये नए स्कूल पब्लिक पॉलिसी, मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस, इंडीजीनियस नॉलेज एंड ट्राइबल स्टडीज,मीडिया स्टडीज व फ़िलासफ़ी एंड रिलीजियस स्टडी शामिल है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने अंबेडकर यूनिवर्सिटी व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को इस बाबत एक समीक्षा बैठक की। अंबेडकर यूनिवर्सिटी में आने वाले सत्र से यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए शुरू हो रहे 5 नए स्कूल विश्वविद्यालय के शैक्षिक विस्तार पर साझा करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अंबेडकर यूनिवर्सिटी में इन नए स्कूलों को जोड़ना भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और तेजी से बदलती औद्योगिक मांगों के अनुसार छात्रों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के माध्यम से यूनिवर्सिटी छात्रों के बीच 21वीं सदी के नए युग के कौशल विकसित करने पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कौशल आधारित शिक्षा के अवसर प्रदान करना उच्च शिक्षा संस्थानों की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अंबेडकर यूनिवर्सिटी में ये नए स्कूल शुरू किए जा रहे है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि,किसी भी देश के उच्च शिक्षा संस्थान ये तय करते है कि वो देश किन ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। इस दिशा में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अंबेडकर यूनिवर्सिटी के ये नए स्कूल भारत में उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेंगे और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विविधता और नवाचार को बढ़ावा देंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये नए स्कूल पब्लिक पॉलिसी, मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंसेज और मीडिया स्टडीज जैसे स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम हमारे छात्रों को जरूरी स्किल से लैस करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नए स्कूलों का शुभारंभ भारत में उच्च शिक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल है।  उल्लेखनीय है कि अंबेडकर यूनिवर्सिटी के विस्तार परियोजना के तहत केजरीवाल सरकार धीरपुर और रोहिणी में अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए परिसरों का निर्माण करवाने जा रही है। रोहिणी में अंबेडकर विश्वविद्यालय का परिसर 164130 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। धीरपुर में परिसर 200759 वर्गमीटर में फैला होगा।इन दोनों परिसरों के निर्माण होने के बाद यहाँ 26,000 से अधिक छात्र दाखिला ले सकेंगे।

Related posts

मुण्डका के फरिश्तों से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल, बोले- इसी तरह एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ देती है दिल्ली

Ajit Sinha

राहुल बोले- पीएम मोदी और भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया

Ajit Sinha

आतंकी हमले में शामिल होने का खौफ व डर दिखा, “डिजिटल अरेस्ट” करके भारत से 100 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x