Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन

फिल्म नूरानी चेहरा की शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अदाकारा नूपुर सैन की झलक पाने को उमड़ी लोगों की भीड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में चल रही बॉलीवुड फिल्म नूरानी चेहरा की शूटिंग को लेकर जहां गांव वालों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं शूटिंग के कारण बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों और लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में मुख्य अदाकार नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और अदाकारा नूपुर सैन हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब दिख रहा है।

फिल्म अभिनेता को देखने के लिए क्षेत्र भर से सैकड़ों की तादाद में लोग बाजार में पहुंच गए है. जिसकी वजह से जाम भी लग गया है.शनिवार को बिलासपुर कस्बे के मुख्य बाजार में फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग हो रही है. जिसकी वजह से सुबह से ही बाजार में कलाकारों का आना शुरू हो गया है. दौरान यहां  पर फिल्म के सभी साथी कलाकार और निर्देशक और अन्य सहायक क्रू मेंबर भी मौजूद है। फिल्म नूरानी चेहरा एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने कॉमेडी स्टाइल में दर्शकों को नजर आएंगे।  नूरानी चेहरा में नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के साथ अभिनेत्री नूपुर सैन भी पर्दे पर दिखाई देंगी। जो उनकी पहली फिल्म है.पिछले करीब तीन दिनों से फिल्म की शूटिंग हो रही है।  बॉलीवुड की फिल्म में मुख्य किरदारो को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है.साथ ही बाजार को भी सुबह से ही बंद कर दिया गया है.

बिलासपुर मेन बाजार में होने जा रही फिल्म की शूटिंग से आस-पास के गांव के लोगों में भारी उत्साह है बाजार को भी सुबह से ही शूटिंग बंद कर दिया गया है. शूटिंग जानकारी होने पर स्थानीय लोग के साथ आस-पास के गांव से लोग भारी संख्या वहां पहुंच गए हैं. जिनको हटाने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिसकी वजह से दुकानदार में सामान खरीदने आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शूटिंग की वजह से वह जरूरी सामान भी बाजार से नहीं खरीद पा रहे हैं. वहीं पुलिस को भी लोगों को कलाकारों से दूर हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए परमिशन ली गई है.जिसकी वजह से पुलिस वहां पर तैनात है। 

Related posts

पुरानी कार बेचने का विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड कर बेचने और फिर डुप्लीकेट चाबी से कार को चोरी करने वाला ठग गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड परिवार दिवाली मेला-2023 में ग्रीन फील्ड की महिलाओं की शानदार डांस ,फैशन -शो -वीडियो में झलक देखें

Ajit Sinha

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x