Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कोरोना काल में हनीट्रैप का जाल बिछा कर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो युवतियों समेत पांच लोग अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो लड़कियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल,घड़ी, पर्स, 25 हजार रुपये, ड्राईविंग लाइसेंस, चार एटीएम, होन्डा सिटी कार व पेटीएम मशीन बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में सोन्टी उर्फ पूरनलाल, लक्की उर्फ अर्ष, सना उर्फ काजल, दीपा चौहान, कुलदीप कुमार को हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो लड़कियों  समेत पांच लोगों को सोम बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। जिनमे कुलदीप कुमार और उसकी पत्नी दीपा का सेक्टर- 18 में गोल्डन स्पा नाम से मसाज पार्लर है।
एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित मीडिया संस्थान में नौकरी करते हैं। तीन जून को महिला आरोपी सना खान उर्फ काजल ने पीड़ित को सेक्टर -44 स्थित फ्लैट पर मिलने के बहाने बुलाया था। यहां पीड़ित को बीयर पिलाकर आपत्तिजनक अवस्था में सना के साथी दीपक ने वीडियो बना ली। फिर आरोपियों ने उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे दो लाख रंगदारी मांगी। पीड़ित के पास दो लाख नहीं होने पर आरोपियों ने उनसे 25 हजार, दो मोबाइल और कार छीनकर वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस से की थी।आरोपियों ने बताया कि वह पिछले 22 दिन में 15 लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूल चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले आरोपी दिल्ली के अशोक नगर में यह कार्य कर रहे थे। इस गिरोह में शामिल महिलाएं मॉल, बार और पब आदि जगहों पर आने वाले व्यक्तियों से किसी ना किसी बहाने से दोस्ती करती थी। इसके बाद महिला उस व्यक्ति को चिन्हित स्थान पर बुलाकर शराब या बीयर पिलाकर दोनों का आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी। डरा-धमकाकर व बदनाम करने की धमकी देकर उनसे गाड़ी, रुपये व मोबाइल आदि सामान छीन लेती थी।

Related posts

समलैंगिक दो बहनों ने आपस में की मंदिर मे शादी, पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया खुलासा

Ajit Sinha

तुम बाहर के लोग यहां आकर करते हो काम…कहते हुए हमलाबरों ने किया हमला, शख्स की मौत

Ajit Sinha

अवैध विदेशी हथियारों सहित एक शख्स को पकडा,उसके कब्जे से 3 देशी पिस्टल, 4 मैगजीन सहित 20 जिंदा कारतुस बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x