Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने  ग्रीन फिल्ड कालोनी में रिहायशी मकान में बने चार दुकानों और एक शराब के ठेके की सीलिंग 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज ग्रीन फिल्ड कालोनी व एरोस गार्डन में अवैध रूप से रिहायशी फ्लैट में बनी चार दुकानें व एक शराब के ठेके सहित कई अवैध निर्माणों को सीलिंग करने व तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। महिलाओं के लम्बें संघर्ष के बाद ग्रीन फिल्ड कालोनी की चालू शराब के ठेके को सील किया गया हैं। यह सभी कार्रवाई ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी की पुलिस की मौजूदगी में की गई हैं। 



नरेश कुमार का कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी में रिहायशी मकान में अवैध रूप से बनाए गए चार दुकानों की सीलिंग की गई हैं। वहीँ, अवैध रूप से बनाई गई दुकान में चल रही एक शराब के ठेके को भी सील कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा इरोज गार्डन में एक ईमारत में की गई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फिल्ड कालोनी के पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार कर रहे थे।  

Related posts

फरीदाबाद:मानव रचना की छात्रा का जिनीवा में हुआ सलेक्शन ,मकेनिकल इंजीनियरिंगकी छात्रा आशलेषा शर्मा का हुआ CERN के लिए चयन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड, आनंदवन के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के भ्रष्टाचार को वोट की ताकत से भगाएं: महेन्द्र प्रताप सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!