Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जेवर पुलिस, एन्टी ऑटो थैफ्ट टीम और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब 5 गांजा तस्करो को अरेस्ट कर 1.5 करोड़ कीमत का 704 किलो से ज्यादा का गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 2 वाहन, 6 मोबाइल फोन 45 हजार रूपये नकद बरामद किया गया. ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ट्रक में बोरियों में छुपा कर उडीसा से लाया गया था। पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ बैठे गांजा तस्करों के नाम लवलेश साहू , राम मूरत, अंजनी कुमार तिवारी, नदीम और नाजिम है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि गत 7 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांजे की बडी खेप आने वाली है, गांजा तस्करों के साथी कुछ गांजा लेकर स्विफ्ट कार से दिल्ली जाने वाले हैं। मिले इनपुट पर थाना बीटा-2 पुलिस व एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने बीटा-2 इलाके में होंडा चौक से दो तस्करों को चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया , इनके कब्जे से 3 किलो अवैध गांजा और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकडे गए लवलेश साहू, राम मूरत से पूछताछ के दौरान बताया कि उनके कुछ साथी देर रात में गांजे की एक बड़ी खेप लेकर हरियाणा बॉर्डर से झुप्पा में होकर यूपी में दाखिल होने वाले हैं। सूचना पर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के निर्देशन में थाना बीटा-2 पुलिस, थाना जेवर पुलिस, एंटी ऑटो थेफ्ट टीम और स्वाट टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर थाना जेवर स्थित यमुना पुल झुप्पा से 3 गांजा तस्कर अंजनी कुमार तिवारी, नदीम और नाजिम को एक ट्रक जिसमें 704.250 किलोग्राम गांजा था, के साथ अरेस्ट किया गया। बरामद गांजा तस्करों ने जूट के बंडलों में छिपाकर तस्करी के लिए लाया गया था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इसी ट्रक से उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे और यहाँ से गांजा ले जाकर अलग-अलग जगहों नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पढ़ने वाले कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों में गांजा की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। लेकिन गौतमबुद्ध नगर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसी कड़ी में इन लोगों को पकड़ लिया गया। बरामद अवैध गांजे की अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 1.5 करोड़ है।

Related posts

फरीदाबाद:महिला से दुष्कर्म करने, का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी बार- बार दुष्कर्म करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हाईस्कूल के छात्र को अज्ञात हमलावर ने पीठ पर किया चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय छात्र ने तोड़ा दम।

Ajit Sinha

अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के वीजा सेक्शन के मैनेजर व फरीदाबाद के सेक्टर – 77 के सैमुअल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x