Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद खंड के पंचायत समिति के सभी वार्डों, खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में पंच वार्डो के लिए आरक्षण का ड्रा आँफ लाट 13 को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी यशपाल ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन संशोधित नियमावली 2021 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार फरीदाबाद खंड के पंचायत समिति के सभी वार्डों तथा खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में पंच वार्डो के लिए आरक्षण का ड्रा आँफ लाट के माध्यम से आगामी 13 जुलाई को किया जाएगा।

इसके लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बड़खल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  एसडीएम कम् पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के आरक्षण ड्रा आफँ लाट के नोडल अधिकारी पंकज सेतिया ने बताया कि फरीदाबाद खंड की पंचायत समिति के सभी वार्डो तथा समस्त ग्राम पंचायतों के पंचों का हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन संशोधित नियमावली 2021 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं,सामान्य जाति की महिलाओं का आरक्षण क्रमबद्ध नंबर अनुसार व पिछड़ा वर्ग क की सीटों के आरक्षण का निर्धारण आगामी 13 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय स्थानीय सेक्टर-16 में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद खंड के लोग इस आरक्षण आफँ ड्रा लॉट के लिए निर्धारित समय व स्थान पर इसमें शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित हैं।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल से ग्रीन फील्ड माल रोड के सैकड़ों दुकानदार मिले, किया डीटीपी इंफोर्स्मेंट को फोन, बुलाया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लड़ाई-झगड़े में नुकीली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपित भाई पकड़े गए।

Ajit Sinha

जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक विश्व खेल-2023 में मानव रचना के उपाध्यक्ष अमित भल्ला ने की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x