Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा बिजली निगम के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अश्वनी कालरा को गुरुग्राम के बिजली पेंशनरों ने सम्मानित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा बिजली निगम के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अश्वनी कालरा को गुरुग्राम के बिजली पेंशनरों ने सम्मानित किया। डॉक्टर कालड़ा ने कोविड महामारी के दौरान अनेकों कर्मचारियों की मदद की और उन्हें अपनी बीमारी से लड़ने के लिए दवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाई।

डॉक्टर कालरा ने बताया कि अनेकों कर्मचारी कॉरोना महामारी की वजह से ऑक्सीजन, एंबुलेंस आदि की सुविधा चाह रहे थे और उम्मीद भी कमजोर पड़ रही थी। उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा कर मजबूती से खड़ा किया गया और वे महामारी से रिकवर होकर अब तंदुरुस्त हैं। उन्होंने डिजिटल माध्यम से भी लोगों का उपचार किया। 24 घंटे बिजली निगम के उम्र दराज पेंशन भोगियों, कर्मचारियों व उन पर आश्रित जनों की जीवन रक्षा के लिए कार्य किया इसलिए हरियाणा पेंशनर्स यूनियन ने उन्हें सम्मानित कर अपना आभार व्यक्त किया।

Related posts

बाल विवाह कराने पर हो सकती है दो साल की कैद व एक लाख का जुर्माना

Ajit Sinha

हरेरा के अध्यक्ष के के खंडेलवाल ने मैसर्स विपुल लिमिटेड के खिलाफ एक जांच आयुक्त नियुक्त किया है ताकि पूछताछ की जा सके

Ajit Sinha

कलाग्राम सोसाइटी में चिल्ड्रन्स डे कार्निवल 2025 का सफल आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x