Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पब्लिक हेल्थ का डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने रोहतक जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर को ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपित डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंह जिला बक्सर, बिहार का मूल निवासी है और वर्तमान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में डिवीजन नंबर -2 रोहतक में कार्यरत था।
 
विशाल नगर, रोहतक निवासी सुन्दर सिंह ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि वह पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर- 2 रोहतक में ठेकेदारी का काम करता है। उसने सांपला सब डिवीजन के वाटर सप्लाई के लीकेज और ट्यूबवेल लगवाने के कार्य किए थे, जिनके बिल पास होने के लिए आरोपित  डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंह के पास लंबित थे। इन बिलों को पास करने के लिए आरोपित अधिकारी ने 22,000 रुपये मांगे। इसके लिए आरोपित  2000 रुपये पहले ही ले चुका था और अब 20,000 रुपये की डिमांड कर रहा है।
                    
शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच के बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर आरोपित डिवीजनल अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान उससे रिश्वत में लिए गए 20,000 रुपए बरामद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना रोहतक में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

बीजेपी-जेजेपी हरियाणा के नौजवानों को देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देने वाली सरकार निकली- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

16 वर्षीय नाबालिक लड़के की चाकू से गोदकर हत्या करने के एक 17 वर्षीय नाबलिक आरोपित लड़का पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिपो होल्डर राशन का वितरण समय पर करें , अन्यथा होगी कार्रवाई : राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x