Athrav – Online News Portal
गुडगाँव व्यापार

एसएस ज्वैलर्स में डिवाइन सॉलिटेयर्स लॉन्‍च किया गया, नई साझेदारी का प्रतीक बना 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुड़गांव: एस.एस ज्वैलर्स के साथ अपने पहले एसोसिएशन में,डिवाइन सॉलिटेयर्स, ने गुरुवार को गुड़गांव स्थित ज्‍वैलर के स्टोर में सफल लॉन्च का आयोजन किया। डिवाइन सॉलिटेयर्स के संस्थापक और एमडी  जिग्नेश मेहता, और एसएस ज्वैलर्स के पार्टनर अनुज जैन इस साझेदारी की शुरुआत के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। भारत में पहला सॉलिटेयर ब्रांड, डिवाइन सॉलिटेयर्स, लूज सॉलिटेयर्स और सॉलिटेयर ज्वैलरी में विशेष रुचि रखते हैं। वर्ष 2006 में अपनी स्थापना के बाद से, ब्रांड ने कुछ सफल इनोवेशन पेश किए  हैं, जैसे 123-मानक वाली गुणवत्ता की गारंटी, राष्ट्रव्यापी मानक और पारदर्शी मूल्य सूची, डिवाइन सॉलिटेयर्स मोबाइल एप्लिकेशन और सॉलिटेयर प्राइस इंडेक्स। भारत के 82 शहरों में ब्रांड के 154 स्टोर हैं और इसकी पहुंच यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपभोक्ताओं तक भी है।

गुड़गांव अच्छी तरह से विकसित बाजार है और अपने बहुराष्ट्रीय कॉरपोरेट डिजाइन के कारण देश भर के युवाओं को आकर्षित करता है। इसे “ग्लोकल” डेस्‍टिनेशन होने का दर्जा प्राप्त है। एसएस ज्वैलर्स 1997 से पुराने गुड़गांव में और उसके आसपास के ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं। एसएस ज्‍वैलर्स में रिटेल बिकने वाली अधिकांश ज्‍वैलरी में गोल्‍ड, डायमंड और सिल्‍वर के साथ-साथ सिल्‍वर की अन्‍य चीजें भी शामिल हैं। उनके अधिकांश ग्राहक डायमंड या गोल्‍ड ज्‍वैलरी चुनते हैं जो हल्की और रोज पहनने के लिए आदर्श ज्‍वैलरी होती हैं। डिवाइन सॉलिटेयर्स के संस्थापक और एमडी जिग्नेश मेहता ने कहा कि “हम एसएस ज्वैलर्स जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के साथ इस एसोसिएशन को शुरू करने से खुश हैं, क्योंकि वे भी हमारे ब्रांड के मूल्यों का समर्थन करते हैं।



गुड़गांव का बाजार बड़ा है और इसके महानगरीय दृष्टिकोण के कारण यहां बहुत अधिक संभावनाएं हैं। ज्‍वैलरी में उनकी पसंद सॉलिटेयर ज्‍वैलरी के आज के दौर की रुझानों की तरह है। हमें पूरा यकीन है कि यह मजबूत एसोसिएशन सफल रहेगा।” एसएस ज्वैलर्स के पार्टनर अनुज जैन ने कहा कि ‘हम एक ऐसे समय और उम्र में जी रहे हैं जहां डायमंड के साथ एक स्टेटमेंट, एक स्टेटस, फील गुड फैक्टर और एसेट वैल्यू जुड़ा हुआ है। अपने स्टोर में डिवाइन सॉलिटेयर्स रख कर, हम न केवल प्रसिद्ध रिटेल विक्रेता के रूप में अपनी मजबूत उपस्‍थिति दर्ज करते हैं, बल्कि एक ऐसे प्रॉडक्‍ट के लिए मध्य वर्ग के उपभोक्ता के भरोसे और आत्‍मविश्वास को हासिल कर रहे हैं, जिसकी बायबैक के मामले में मोटे तौर पर अस्पष्ट स्‍थिति बनी रही है।”

Related posts

अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने गुरुग्राम में बारिश में जलभराव रोकने के प्रबंधों का लिया जायजा।

Ajit Sinha

एक्सप्रेस – वे के साथ में लगभग 1002 एकड़ भूमि पर ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी

Ajit Sinha

अन्न आपूर्ति के लिए गुरुग्राम में लगा देश का पहला ‘ग्रेन एटीएम, उपभोक्ता अगूंठा लगाकर मशीन से निकाल सकेगा अनाज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!