Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

इस कपाती ठंड में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री पर गर्म कपड़े स्वेटर ,टोपा कार्डिगन, कंबल ,जैकेट वितरित किए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा आज कड़ाके की ठंड में गरीब असहाय लोगों को इस कपाती ठंड में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री पर गर्म कपड़े स्वेटर ,टोपा कार्डिगन, कंबल ,जैकेट आदि दिए गए जिससे लोगों को ठंड से बचाया जा सके. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी संस्था जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है इसी के अंतर्गत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर समिति के द्वारा कार्यक्रम किया गया है



इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगों को ठंड से बचाना जिनके पास कपड़े नहीं है उन लोगों को आज कपड़े देकर इस कड़ाके की ठंड से बचाया है l महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव नीतू यादव ने कहा कि हम अपने घर में जो गर्म अधिक कपड़े हैं जो लोग अपने इस्तेमाल में नहीं लेते हैं उन कपड़ों को हम दूसरे लोगों को देकर दूसरे लोगों की मदद कर सकते. प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ कोकल भाटिया ने कहा हमें गरीबों लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए. कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल प्रदेश सचिव सुश्री कोकल भाटिया मदन मोहन शर्मा, शुभम कुशवाह नकुल शर्मा, प्रभाकर गुर्जर ,अमित शर्मा, गौरव चौधरी चेतन ठाकुर सौरव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Related posts

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, अंतिम सांस मेदांता अस्पताल में ली, सोनिया गाँधी का शोक संदेश।

Ajit Sinha

मथुरा : आरओ प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी की गला रेट कर हत्या, ह्त्यारा साथी घटना स्थल से फरार , जल्द पकड़े जाएगें, एसएसपी

Ajit Sinha

मथुरा:जन्मदिन के अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्वेता शर्मा को दिया गया आयरन लेडी का खिताब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!