Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली, दो लोग हुए घायल।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1810 से वाराणसी से मुंबई की यात्रा करने वाले थे, उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन काउंटर पर एक लाइसेंसी आग्नेयास्त्र (21 जिंदा कारतूसों के साथ 7.62 मिमी पिस्तौल) के बारे में जानकारी दी।

यात्री को अनिवार्य सुरक्षा औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित जांच क्षेत्र में ले जाया गया। हथियार की जांच और निरीक्षण के दौरान गलती से एक गोली चल गई। गोली किसी वस्‍तु से टकराकर वापसी आई और दो जांच कर्मियों, श्री रोहित राज और सुश्री सुमन कुमारी को घायल कर दिया।

दोनों कर्मियों को तत्काल सहायता प्रदान की गई और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और यात्री को कानून के अनुसार जांच और आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) हवाई अड्डों पर लाइसेंस प्राप्त हथियारों को संभालने और ले जाने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सहित घटना के कारणों की जांच कर रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।घटना पर तुरंत काबू पा लिया गया और हवाई अड्डे का कामकाज बिना किसी बाधा के जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: तिहाड़ जेल में बंद पति की जमानत कराने के लिए अपने मालिक के घर में नौकरानी ने की डांस सिखाने के साथ लाखों की चोरी -अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: दिल्ली के अस्पतालों में 13 हजार से ज्यादा बेड अभी भी खाली है- सत्येंद्र जैन

Ajit Sinha

नेशनल रेलवेज (एसएनसीएफ) और फ्रांस की एजेंसी-एएफडी के साथ त्रिपक्षीय समझौता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x