अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बच्चों के झगड़े में एक व्यक्ति को लाठी -डंडों पीट -पीट कर और चाकू घोंपकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आज थाना सेक्टर -40 , गुरुग्राम की टीम आज मंगलवार को 10 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। ये वारदात बीते रविवार को अंजाम दिया गया था। इस मामले में थाना सेक्टर -40 , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मरने वाले व्यक्ति का नाम बाबूलाल (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव हिनौता जिला दमोह, मध्य-प्रदेश हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना सेक्टर-45, गुरुग्राम में लड़ाई-झगड़ा होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहाँ पर ज्ञात हुआ कि मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए है। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। उनका कहना है कि मृतक की पत्नी ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 30.08.2026,रविवार को राहुल, आकाश नामक व्यक्ति सेक्टर-45, गुरुग्राम मार्केट के पास उनकी झुग्गी में आए और बच्चों के झगड़े को लेकर उनके साथ बहस करने लगे। इसी दौरान उनकी हाथापाई हो गई जिसमें आकाश व सुनील को चोट लगी। इसके बाद सोमवार को राहुल व उसके साथियों ने लाठी, डंडे, चाकू व अन्य हथियारों से लैस होकर उसके पति बाबूलाल (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव हिनौता जिला दमोह, मध्य-प्रदेश को झुग्गी से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की, मारपीट में लगी चोटों के कारण अस्पताल ले जाते समय उसके पति की मृत्यु हो गई। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 10 आरोपितों को आज मंगलवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1. नारायण निवासी गांव हटा, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 2. प्रमोद निवासी सुरेखा कॉलोनी, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 3. रफीफुल आलम उर्फ मुन्ना निवासी गांव धुमसरगाछी, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल, 4. रणेश निवासी गांव सोजना, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 5. राहुल निवासी गांव बटियागढ़, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 6. अनिल निवासी गांव सोजना, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 7. बिजू निवासी गांव इमलिया रावल, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 8. बाल किशन निवासी गांव हटा, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश, 9. राजाराम निवासी गांव पपरिया साई, जिला दमोह, मध्य-प्रदेश तथा 10. रकीबुल उर्फ राकेश निवासी गांव मुर्शिदाबाद, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम-बंगाल के रूप में हुई। सभी आरोपी वर्तमान में गांव समसपुर व कन्हाई, गुरुग्राम में झुग्गियों पर रहते हैं। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दिनांक 30.08.2026 को शिकायतकर्ता के बच्चे के साथ आरोपित पक्ष ने गाली-गलौज की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोपित पक्ष के साथ मारपीट की थी। इसी मारपीट की रंजिश के चलते आरोपितों ने दिनांक 31.08.2026 को उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपित गुरुग्राम में मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपितों को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

