Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

DHBVN ने कोरोना मरीजों के उपचार देने वाले संस्थानों को 24 घंटे बिजली देने ,कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं -डा. बलकार सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, कॉलेज, अस्पताल, क्वारंटाइन सैंटर, डिस्पैंसरी और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ बलकार सिंह ने आज बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नम्बर 24 घंटे चालू रहेंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अन्तर्गत आने वाले जिला स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को निम्नलिखित तालिका में दिया गया है :-
जिला स्तर पर स्थापित
कंट्रोल रूम
मोबाइल नम्बर

सिरसा कंट्रोल रूम
9812556099

फतेहाबाद कंट्रोल रूम
8053299940

हिसार कंट्रोल रूम
9812452597

जींद कंट्रोल रूम
8221901531

भिवानी कंट्रोल रूम
8222882974

दादरी कंट्रोल रूम
9138290236

रेवाड़ी कंट्रोल रूम
8816888986

नारनौल कंट्रोल रूम
8059888214

गुरूग्राम-1 कंट्रोल रूम
7290038998

गुरूग्राम-2 कंट्रोल रूम
8929108428

फरीदाबाद कंट्रोल रूम
9540954708

पलवल/नूंह कंट्रोल रूम
8059888404

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी। इसके अलावा 1912 व 18001804334 टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा में भविष्य के चुनावों में भी कमल खिलेगा-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग पूरी तरह तैयार- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x