Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन गुरुग्राम एक सर्कल फोरम सीजीआरएफ में 10 को होगी शिकायतों की सुनवाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ता ओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि डीएचबीवीएन गुरुग्राम एक सर्कल कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम (सीजीआरएफ़) में उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 10 नवंबर को गुरुग्राम में होगी। इसमें गुरुग्राम सर्कल एक के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई पावर हाउस महरौली रोड पर स्थित सर्कल एक के गुरुग्राम कार्यालय में होगी। एक लाख तक की राशि के केसों की सुनवाई सर्कल सीजीआरएफ के चेयरमैन, एम एल रोहिला की अध्यक्षता में होगी।

इस अवसर पर सर्कल सीजीआरएफ टीम के सदस्य शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। जिनमें मुख्यतः गलत बिलिंग, वोल्टेज सरचार्ज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनेक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, सिक्योरिटी भुगतान, कार्यकुशलता, विश्वसनीयता में कमी आदि शामिल हैं। कोई भी बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत के लिए  सर्कल कार्यालय में 0124-2322427 पर संपर्क कर सकता है। या ईमेल circlecgrfggn1@dhbvn.org.in
के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि फोरम द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126, 127 तथा धारा 135 से 140, 142, 143, 146, 152 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

30 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाला फरार आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग:केन्द्र सरकार में ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देने के मामले में ढुलमुल जांच करने पर एसएचओ सस्पेंड।

Ajit Sinha

बदमाशों ने भाई की हत्या करने के लिए आए, जब भाई नहीं मिला तो उसकी बहन की पीट पीट कर हत्या कर दी, 4 गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x