Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन ने दिया कर्मचारियों को 1500 रुपए दिवाली टोकन गिफ्ट-पीसी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा की अध्यक्षता में गत दिवस पूर्णकालिक निदेशकों की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बिजली निगम के सी और डी श्रेणी के समानांतर सभी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट के रूप में 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि दिवाली से पूर्व ही कर्मचारियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 16000 कर्मचारियों को यह दिवाली टोकन गिफ्ट की राशि दी जाएगी। इसमें निगम के सभी सी और डी श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधित, कॉन्टैक्ट बेस, पार्ट टाइम, डीसी रेट के सभी ऑन रोल कर्मचारी शामिल है। बिजली निगम द्वारा आज सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

दुखद खबर: थाना पटौदी में तैनात सहायक उप- निरीक्षक आजाद सिंह ने आज जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

एक सीएनजी पाइपलाइन में लगी भयंकर आग में दो गाड़ियां पूरी तरह से जल कर खाक हो गई, आग की लपटे काफी ऊंची थी -वीडियो देखें

Ajit Sinha

गुरुग्राम: विजय दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x