Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

2 आरोपित अरेस्ट:88 चेक बुक,88 एटीएम कार्ड, 11 डिजिटल सिग्नेचर डीएससी, 08 मोबाइल फोन, 07 रबर स्टैंप व 14 बैंक स्कैनर बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
साइबर अपराधियों को बैंक खाता खुलवाकर उपलब्ध करवाने वाले 2 सदस्यों को थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने आज रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अजय कांवटिया उम्र 39 वर्ष और रजत ग्रोवर उम्र 22 वर्ष हैं।  ये दोनों आरोपितों को सेक्टर -65 , गुरुग्राम से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 88 चेक बुक, 88 एटीएम कार्ड, 11 डिजिटल सिग्नेचर  डीएससी, 6 मोबाइल फोन , 7 रबर स्टंप व 14 बैंक स्क्रेनर बरामद किए है। 
 पुलिस पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि आरो रजत द्वारा अपना बैंक खाता खुलवाकर कमीशन पर अपने अन्य साथी आरोपी अजय को दिया था जिसमें अलग-अलग पीड़ितों के साइबर ठगी के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी अजय ने रजत व अन्य आरोपियों के नाम पर कर 04 फर्जी कंपनी बनाकर उनके नाम पर लगभग 80 बैंक खाता खोलकर उनको साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया था जिसके बदले आरोपी अजय को ठगी गई राशि में से 6% कमीशन मिलता था तथा उसमें से यह कुछ हिस्सा अन्य खाताधारकों को दे देता था। आरोपियों के कब्जा से बरामद किए हुए बैंक खातों के विरुद्ध 250 शिकायत दर्ज हैं।

Related posts

लॉकडाउन में स्पा धंधा हुआ मंदा, तो शुरू कर दिया जिस्मफरोशी का धंधा, 12 लड़कियों समेत 28 लोग अरेस्ट-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

केवल दो  हजार के ल‍िए बच्चे का कटा गला, मां की गोद में पहुंचकर तोड़ा दम

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर महिला का टायर से सिर कुचला शव मिला, हादसा और हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x