Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख की मांग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाओं सहित 4 आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन नरेन्द्र कादयान आईपीएस के प्रभावी नेतृत्व में अपराध एवं ठगी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर सोनीपत पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना शहर सोनीपत में जिला शामली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सोनीपत एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पहचान सोनीपत निवासी एक युवती से हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आपसी सहमति से मिलने के बाद कुछ दिनों पश्चात उक्त युवती तथा उसकी सहयोगी एक अन्य महिला ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। बाद में दो अन्य महिलाओं तथा अन्य लोगों ने भी समझौते के नाम पर लगातार पैसे की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोपितों  की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये (साथ में अखबार के कागज) से भरा बैग देकर अदालत परिसर ,सोनीपत के पास भेजा। पुलिस टीम सादे कपड़ों में उसके पीछे-पीछे निगरानी करती रही। जैसे ही शिकायतकर्ता ने बैग एक महिला को सौंपा, पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों बैग सहित काबू कर लिया। मौके से उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में जिला सोनीपत निवासी तीन महिलाएं व दिनेश पुत्र सतजोर , निवासी कालूपुर जिला सोनीपत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण आपस में साजिश रचकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर अवैध रूप से धन उगाही करने का प्रयास करते थे। इस संबंध में थाना शहर सोनीपत में धारा 308(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।थाना शहर सोनीपत की अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक नरेंद्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सभी आरोपितों  को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल, उषा ने लघु सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में किया गोष्ठी का आयोजन।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बलबीर कौशिक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए।

Ajit Sinha

कड़ाके के ठंड में कार मालिकों को घर के बाहर अपने कारों को खड़ी करना पड़ा महंगा, एक रात में आठ कारों से बैटरी चोरी।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x