Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

मैकेबी क्लब में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 2 हुक्के बरामद, मालिक गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित मैकेबी क्लब में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने मौके से 2 हुक्के बरामद किए हैं और क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे सेक्टर-5 थाना में जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-5 क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूत्रों ने सूचना दी कि मैकेबी क्लब में अवैध निकोटिन युक्त हुक्का चलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्लब में छापेमारी के दौरान क्लब मालिक शुभम गुप्ता निवासी नारायणगढ़ मौके पर मौजूद मिला। पुलिस ने वहां से दो हुक्के बरामद किए। बरामद हुक्कों से निकोटिन के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 223, 271, 272 और कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता : सेक्टर-5 के मैकेबी क्लब में अवैध रूप से परोसा जा रहा हुक्का न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक गंभीर खतरा भी है। हमने क्लब मालिक को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि शहर में कहीं भी नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे हुक्का बारों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीमें लगातार निगरानी पर हैं और ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर स्ट्राइक जारी रहेगी।

Related posts

नौकरानी व उसके 2 साथी चोरी के 30 लाख के आभूषण,1 लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व 1 लाख 55 हजार रुपए की नगदी के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

तौलिया नहीं दिया तो एक लड़के की चाकू मार कर हत्या करने के एक नाबालिग आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

कत्ल के बदले कत्ल करने वाले एक कुख्यात अपराधी ताज उर्फ चांद मियां को पुलिस ने दो सालों के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x