Athrav – Online News Portal
नोएडा

ताइवान सिटी से लेकर इंटरनेशनल स्टेडियम तक, यमुना प्राधिकरण के 92वीं बोर्ड बैठक बड़े फैसले।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में आज क्षेत्र के विकास और निवेश को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। ताइवान सिटी, मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और नोएडा एयरपोर्ट के पास बस अड्डे समेत कई बड़ी योजनाओं पर मुहर लगी है। वित्तीय मोर्चे पर प्राधिकरण ने 90.25% की भारी उछाल दर्ज की है। 31 जुलाई 2026 तक प्राधिकरण को 1853.74 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं, जिसमें सबसे बड़ा योगदान 1195 करोड़ से ज्यादा का औद्योगिक और मिक्स लैंड योजना से रहा।

बोर्ड बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अहम जमीन चिन्हित की गई है—
* सेक्टर 13 और 14 में 500 एकड़ में मेडिकल हब
* सेक्टर 14 में 480 एकड़ में यूनिवर्सिटी टाउनशिप
* सेक्टर 23 डी में 50 एकड़ पर आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

* सेक्टर 34 में 36 एकड़ में मंडी
* और नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-23सी में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा।

ग्लोबल निवेश को रफ्तार देते हुए सेक्टर 6 में 300 एकड़ पर Taiwan City और 100 से 125 एकड़ में Pharma Formulation Cluster स्थापित होगा। साथ ही मेडिकल डिवाइस पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग फैसिलिटी बनेगी, जिससे भारतीय निर्माताओं को विदेशी लैब्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए सहमति के आधार पर भूमि क्रय दर में 6% की वृद्धि कर इसे 4558 रुपये प्रति वर्ग मीटर अथवा 4037 रुपये प्रति वर्ग मीटर के साथ 7% आबादी भूखंड का विकल्प तय किया गया है

यमुना प्राधिकरण के इन फैसलों से न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का पूरा इलाका वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा।

Related posts

प्रदेश में पहली बार रेरा से संबंधित बिल्डरों की कुर्क की गई संपत्ति की होगी, 3 नवंबर को ई-नीलामी।

Ajit Sinha

पुलिस सेवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए जाने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनरेट के तीन थाने आईएसओ सर्टिफाइड थाने घोषित

Ajit Sinha

ट्रैक्टर-ट्रॉली और अल्टो कार में हुई भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक की हालत गंभीर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x