Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी पर जरुरत ज्यादा संपत्ति होने पर सीएम से जांच की मांग, भगत सिंह ।

फरीदाबाद:बल्लबगढ़ के ऊंचा गांव में रहने वाले भगत सिंह ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में नगर निगम के अधिकारी विशाल कौशिक पर ज्यादा संपत्ति बनाने और निगम के कामकाज में घालमेल का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि छोटा अधिकारी होने के बावजूद मर्सिडीज जैसी कई गाड़ी रखना और कई मकान तथा फ्लैट बनाना एक आम आदमी और ईमानदार अधिकारी के के लिए बड़ा ही मुश्किल काम है लेकिन यह अधिकारी दिन-प्रतिदिन कम तनख्वाह होने के बावजूद भी करोड़ों अरबों रुपए का मालिक बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम के इस अधिकारी विशाल कौशिक की संपत्ति की जांच करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि छुट्टी होने के बावजूद भी विशाल कौशिक और लोकेश गॉड दफ्तर में आते हैं और कई लोगों के साथ लेन-देन का काम करते हैं।


सीएम विंडो पर दी शिकायत में शिकायतकर्ता भगत सिंह सैनी ने बताया कि विशाल कौशिक नाम का यह अधिकारी नगर निगम में अकाउंट ऑफिसर है और इसके साथ लोकेश गॉड नाम का क्लर्क भी है। लोकेश गॉड विशाल कौशिक के लिए सारा लेन-देन करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि फरीदाबाद में विशाल कौशिक के कई प्लॉट, मकान और फ्लैट जैसी संपत्तियां हैं। दिल्ली के सबसे पॉश बसंत कुंज इलाके में भी विशाल कौशिक ने कई प्रॉपर्टी बनाई हुई है। शिकायतकर्ता की मानें तो विशाल कौशिक के पास मर्सिडीज गाड़ी, होंडा सिटी ऑटोमेटिक के अलावा कई गाड़ियां है जिन पर वीआईपी नंबर है। वीआईपी नंबर लेने के लिए सरकार को फीस अदा करनी पड़ती है जो आम आदमी के बस की बात नहीं है। इसके अलावा लाखों रुपए की अपने बच्चों की स्कूल की फीस भरना भी एक आम अधिकारी के लिए मुमकिन नहीं है। सीएम विंडो पर शिकायत कर्ता ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि विशाल कौशिक व लोकेश गौड के खिलाफ कार्रवाई की जाए और विशाल कौशिक की संपत्ति की जांच की जाए।

Related posts

बिजली की दरों में नहीं हुई है वृद्धि, बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 76 लाख के पार-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिर्फ 500/- रूपए के लिए मेरे हाथों अपने ही साथी का क़त्ल हो गया, आरोपी नन्हें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी: पांच आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!