Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

₹92 हजार रिश्वत की मांग, ₹12 हजार लेते नगर निगम गुरुग्राम का कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), गुरुग्राम की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए नगर निगम, गुरुग्राम के इंजीनियरिंग ब्रांच में HKRN के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ FIR No. 41 दिनांक 18.09.2026, धारा 7, 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा 308(2) BNS के तहत थाना SV & ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

*क्या था मामला-*
शिकायतकर्ता नगर निगम, गुरुग्राम में ठेकेदार के रूप में कार्य करता है। शिकायत के अनुसार, उसने लगभग ₹28 लाख की लागत वाले श्मशान घाट के नवी नीकरण कार्य का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था। कार्य पूरा होने के बाद लगभग ₹23 लाख के बिल को पास करवाने के एवज में ₹92,000 की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रिश्वत की मांग के तहत शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही ₹80,000 की राशि दी जा चुकी थी। इसके बाद उससे शेष ₹12,000 की रिश्वत राशि देने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना SV & ACB को दी, जिसके आधार पर ब्यूरो की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। थाना SV & ACB, गुरुग्राम के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पवन कुमार को ₹12,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो द्वारा ट्रैप कार्रवाई के दौरान BNSS 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

जिला प्रशासन ने पांच किसानों के खिलाफ खेत में गेहूं की फसल के अवशेषों के जलाने पर की मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: पहलगाम घटना के बाद पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर, सभी नाकों पर पुलिस तैनात

Ajit Sinha

20000 रूपए के इनामी एक खूंखार अपराधी अमित उर्फ़ काले पकड़ा गया, हत्या व हत्या की कोशिश के 7 मुकदमे दर्ज है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x