Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

डबल मर्डर से दहला दिल्ली: बीती रात अज्ञात हमलाबारों ने 3 लोगों को मारी गोली, दो की मौत, एक घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना इलाके में बीती रात हुई डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनीखेज फ़ैल गई, इस सनसनीखेज वारदात में 3 लोगों को गोली मारी गई है। जिनमें से दो की मौत हो गई है, इनमें से एक की उम्र 40 -45 साल के आसपास है, जबकि दूसरे की उम्र 60 साल बताई जा रही है। तीसरे घायल शख्स को नांगलोई के सोनिया  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जोगिंदर और मंगल के रूप में हुई है। मृतक और घायल तीनों ही जेजे कॉलोनी बक्करवाला के रहने वाले हैं। फायरिंग और हत्या की यह वारदात जेजे कॉलोनी बक्करवाला इलाके में ही रात में हुई है। गोली लगने के बाद तीनों को तुरंत नजदीक के सोनिया अस्पताल और सहगल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

जिसमें से सहगल नर्सिंग होम में भर्ती हुए जोगिंदर और सोनिया अस्पताल में भर्ती मंगल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनिया अस्पताल में भर्ती मोहनलाल का इलाज चल रहा है। हत्या की वजह क्या है, इसके बारे में पुलिस अधिकारी कहना है कि जांच की जा रही है। जल्दी इस मामले में पूरा पता चल जाएगा। डीसीपी ले डबल मर्डर की पुष्टि की है आगे की छानबीन मुंडका थाना की पुलिस कर रही है।

Related posts

जनता ने दिए सुझाव: ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्री, माॅल-बाजार, रेस्त्रां खुले, स्कूल-काॅलेज गर्मी की छुट्टी तक बंद रहे, कंटेनमेंट जोन में न दी जाए ढील: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

इस नटवरलाल ने बना डाला अवैध दूतावास, और ऐसे देशों का बन बैठा राजदूत, जिनका अस्तित्व ही दुनिया में नहीं है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाई, इलाज के दौरान मौत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x