Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल, क्राइम ने दो करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ दो चचेरे भाई को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल, क्राइम ने साजिद खान-वाजिद खान नामक दो कुख्यात ड्रग तस्करों को अरेस्ट किया है जो आपस में  चचेरे  भाई भी हैं जिन्हें केमिकल और क्रूड (opium poppy Extract) मिलाकर हेरोइन बनाने में महारत हासिल है। इनके कब्जे से बढ़िया क़्वालिटी की एक किलों हेरोइन बरामद की गई हैं, जिसकी कीमत अंतराष्टीय बाजार में लगभग दो करोड़ रूपए हैं। ये दोनों कुख्यात ड्रग तस्कर इस पहले भी ड्रग केस में बरेली, उत्तरप्रदेश के जेल में जा चुके हैं। पुलिस की माने तो दोनों ड्रग तस्करों ने गंगा नदी के जंगलों में क्रूड एंव केमिकल से बनाई थी हेरोइन। वहां से हेरोइन बनाने में प्रयोग बर्तन व गैस सिलिंडर गंगा नदी के जंगलों से बरामद किए हैं। 

पुलिस के मुताबिक साजिद खान व वाजिद खान नामक कुख्यात ड्रग निर्माताओं/तस्करों को अरेस्ट करके नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम ने दिल्ली के गाजीपुर ईलाका में गुप्त रूप से सक्रिय प्रतिबंधित हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ किया है और उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर – 131/2021, दिनांक 14 जुलाई -2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 21/25/29 NDPS Act के तहत पीएस क्राइम  ब्रांच में दर्ज किया गया है।

पुलिस की माने तो दिल्ली में सक्रिय नशीली दवाओं के तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच की टीम गाजीपुर, दिल्ली के क्षेत्र में जानकारी इकठ्ठा कर रही थी। पुलिस टीम की कड़ी मेहनत का फल मिला और गत13 जुलाई 2021 को, नारकोटिक्स सेल क्राइम में तैनात सब इंस्पेक्टर  लेखराज  को गुप्त सूचना मिली कि साजिद व वाजिद नामक दो हेरोइन सप्लायर किसी अनजान व्यक्ति को हेरोइन सप्लाई देने के लिए, शमशान घाट, गाजीपुर दिल्ली के पास आने वाले हैं तुरंत  मयंक बंसल, एसीपी/नारकोटिक्स सेल की देखरेख में, इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर लेखराज, हवलदार रवि मान, कॉस्टेबल सुनील एंव सन्नी को शामिल करके एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने शमशान घाट, गाजीपुर, दिल्ली के पास जाल बिछाया और बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल पर आए  साजिद खान, निवासी गांव बेहरा, पोस्ट  कादरगंज फरीदपुर, बरेली यूपी  उम्र 24 साल और वाजिद खान निवासी  गाँव बेहरा, पोस्ट कादरगंज फरीदपुर,बरेली यूपी ,उम्र 28 साल नामक दो ड्रग सप्लायरों को रंगे हाथों एक किलो हेरोइन के साथ पकड़ लिया। पुलिस रिमांड के दौरान साजिद और वाजिद की निशानदेही पर गंगा नदी के किनारे जंगलों से हेरोइन बनाने में इस्तेमाल किए गए  बर्तन व गैस सिलिंडर भी बरामद हुए हैं। मामले में मादक पदार्थों की तस्करी की पूरी श्रृंखला की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। आरोपी साजिद खान -वाजिद खान के पास से हेरोइन की बरामदगी से बरेली और दिल्ली के इलाकों में सक्रिय ड्रग सप्लायर्स के नेटवर्क में काफी सेंध लगी है। 

Related posts

दिल्ली सरकार के प्लाज्मा बैंक से 710 लोगों को मिला मुफ्त प्लाज्मा, 921 लोग कर चुके हैं प्लाज्मा दान

Ajit Sinha

एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता तेजस्विन शंकर से मिले सीएम केजरीवाल, मेडल पहनाकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा GST चोरी के शक में 2 वाहनों को पकडे, फिर अदा करवाया करीब 8 लाख का जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x