Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने आज 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, इनके बैंक खाते से ढाई करोड़ जब्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: साइबर क्राइम,द्वारका जिला की टीम ने आज विशेष अभियान के तहत अलवर, जयपुर (राजस्थान) एवं बड़ोदरा (गुजरात) से कुल 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार है। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों के नाम सुनील,उम्र 24 वर्ष ,निवासी मोलाहेड़ा , राजस्थान, पुष्पेंद्र कुमार , उम्र 21 वर्ष , निवासी अलवर ,राजस्थान, पवन सैनी, उम्र 28 वर्ष , निवासी वीपीओ गिरनार अपार्टमेंट खातीपुरा , जयपुर , राजस्थान,महाराज सिंह , उम्र 26 वर्ष , निवासी वीपीओ तलपरा , तहसील कुम्हेर , जिला भरतपुर , राजस्थान, सोलंकी किरण ,उम्र 36 वर्ष, निवासी जरोदयपुरा, जरोद , वड़ोदरा , गुजरात , मनदीप कस्वान उम्र 22 साल , निवासी , गांव राज पुरिया , चूरू , राजस्थान , विकास कुमार उम्र 36 वर्ष , निवासी गांव ताम्बा खेड़ी , चूरू , राजस्थान व लालू प्रसाद उम्र 36 वर्ष , निवासी गांव भवन देसार , चूरू , राजस्थान हैं। पुलिस ने इनके बैंक एकाउंट से ढाई करोड़ रूपए , 8 मोबाइल फोन व 8 सिम कार्ड बरामद किए है। पुलिस ने माने तो ये सभी आरोपित इन्वेस्टमेंट के नाम पर आमजनों से ऑनलाइन ठगी किया करते थे। इन आरोपितों से कुल 5 मुकदमे सुलझाए गए , जबकि कुल 52 मुकदमे सामने आए है , इनमें कुल 5 मामले सुलझे है , अभी 47 मामले अभी पेंडिंग है , जिसके लिए पुलिस की कार्रवाई चल रही है। 

Related posts

एलजी को यमुना की उच्च स्तरीय कमेटी का चेयरमैन बनाना संवैधानिक व्यवस्था और संविधान पीठ के आदेश की अवहेलना, चुनौती

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव प्रबंधन के 300 प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

Ajit Sinha

शख्स का अपहरण करके लूट करने व उसके मोबाईल फोन से रुपए ट्रांसफर करने की वारदात को अंजाम देने वाले 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x